
दो केंद्रों पर हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से आयोजित
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 16 फरवरी। दो केंद्रों पर हुई राज्य सेवा प्रारंभिक 16 फरवरी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी दो परीक्षा केंद्रों में आज 16 फरवरी को दो सत्रों में किया गया। उक्त परीक्षा 2 केन्द्रो पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ आयोजित कराई गयी।
जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी कन्या महाविद्यालय एवं एवीएन पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय एनटीपीसी विंध्यनगर समेत कुल 2 केन्द्रों में कुल 767 आवंटित परीक्षार्थियों में से प्रथम सत्र में 643 एवं द्वितीय सत्र में 638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा शामिल हुए। जबकि प्रथम सत्र में 124 एवं द्वितीय सत्र में 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उडनदस्ता दल प्रभारी अनुविभागीय अधिकार सिंगरौली सृजन वर्मा,डिप्टी कलेक्टर संजीव पांडेय, रिटायर्ड आईएएस अरूण पांडेय द्वारा परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता, सुचिता बना रखने के लिए परीक्षा के दौरान निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। इसके अतिरिक द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
