इंदौर:नगर निगम द्वारा वार्ड क्र. 72 में 6.50 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मालिनी गौड़ ने किया. इस भूमिपूजन में स्कूल भवन निर्माण, ड्रेनेज लाइन डालने, उद्यानों के जीर्णोद्धार और सड़कों के सीमेंटीकरण जैसे 14 विकास कार्य सम्मिलित हैं.
13 विकास परियोजनाओं की स्वीकृति
नगर निगम द्वारा झोन क्र.15 के अंतर्गत वार्ड क्र. 72 में नागरिक सुविधाओं के समुचित विकास हेतु विभिन्न कार्यों के लिए कुल 6.60 करोड़ की लागत से 13 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है. ये कार्य बगीचों के जीर्णोद्धार, सड़कों का सीमेंटीकरण, योगा शेड निर्माण, ड्रेनेज लाइन बिछाने तथा विद्यालय भवन निर्माण से संबंधित हैं.
Next Post
जर्जर एम्बुलेंस सेवा से संकट में घायलों की जान
Wed Jun 4 , 2025
देपालपुर: देपालपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा ही बदहाल हो चुकी है. यहाँ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल एक ही 108 एम्बुलेंस उपलब्ध है, जो मेंटेनेंस के अभाव में धीरे-धीरे जवाब दे रही है. इसके टायर इतने खराब हो चुके हैं कि वाहन चलने योग्य नहीं रहा. आपात स्थिति में […]

You May Like
-
1 year ago
फर्खंदा कुरैशी यूपीएससी में सिलेक्ट