जर्जर एम्बुलेंस सेवा से संकट में घायलों की जान

देपालपुर: देपालपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा ही बदहाल हो चुकी है. यहाँ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल एक ही 108 एम्बुलेंस उपलब्ध है, जो मेंटेनेंस के अभाव में धीरे-धीरे जवाब दे रही है. इसके टायर इतने खराब हो चुके हैं कि वाहन चलने योग्य नहीं रहा. आपात स्थिति में घायलों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल होता जा रहा है. स्थिति यह है कि तहसील स्तर होने के बावजूद क्षेत्र में चार एम्बुलेंस दर्ज हैं.

लेकिन तीन सालों से खराब पड़ी हैं और सड़ने लगी हैं. हाल ही में तीन वर्ष पूर्व आई नई एम्बुलेंस भी मेंटेनेंस के अभाव में दम तोड़ चुकी है. स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने बार-बार अधिकारियों से अपील की है कि खराब एम्बुलेंस को ठीक कराया जाए या नई व्यवस्था की जाए. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

Next Post

ईरान में अपहृत तीन भारतीय नागरिक बरामद,अफगानी अपहर्ता गिरफ्तार

Wed Jun 4 , 2025
तेहरान/नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) ईरान में अपहृत तीन भारतीय नागरिक बरामद कर लिए गए हैं। ईरानी मीडिया ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार अपहरणकर्ता अफगान नागरिक हैं और फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। बताया जाता है कि गत सप्ताह इन तीनों भारतीय नागरिकों का […]

You May Like