बिजली कटौती पर भाजपा का प्रतिनिमण्डल DE से मिला

 

कुक्षी।कुक्षी नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में भीषण गर्मी व बेमौसम बरसात के दौरान लगातार बढ़ती जा रही बिजली समस्या ,वोल्टेज की समस्या अघोषित विद्युत कटौती,नवीन स्वीकृत ग्रिड का चयनित स्थल पर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने आदि समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज दोपहर कुक्षी स्थित मध्य प्रदेश विद्युत वितरण क्षेत्र कुक्षी के कार्यालय पहुंचकर विभाग के कार्यपालन यंत्री डी.के. छिपा साहब से मिला और भीषण गर्मी में जनमानस को राहत प्रदान करने को लेकर चर्चा की।

इस दौरान विभाग के कार्यपालन यंत्री से अघोषित विद्युत कटौती,वोल्टेज की कमी,बेमौसम बारिश और हवा चलने के दौरान क्षेत्र में विद्युत कटौती जैसे अनेक मुद्दे पर बात कर अतिशीघ्र समस्या के समाधान व स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से सवांद किया।

Next Post

कोटेश्वर घाट पर श्रमदान

Tue May 27 , 2025
कुक्षी।प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नर्मदा नदी के किनारे 5 विकासखंडों में नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा 25 से 31 मई तक आयोजित की जा रही है। निसरपुर में भी इस यात्रा का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर के नेतृत्व में यात्रा […]

You May Like