सतना: उचेहरा रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 में महाकौशल ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कठार निवासी करण रावत उर्फ आशू पिता राकेश रावत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे लाईन पार करते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पर जीआरपी थाना से सहायक उपनिरीक्षक आरएस शुक्ला, प्रशांत यादव सहायक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Next Post
शातिर चोर से दो बाइक बरामद
Sun Jan 19 , 2025
कोतवाली मैहर पुलिस की कार्रवाही सतना: कोतवाली मैहर पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। जिसने पूछताछ के दौरान चोरी की दो मोटर साईकिल जब्त कराई हैं। पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी को मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति राम मंदिर रोड से होते हुए चोरी की मोटर […]

You May Like
-
2 months ago
फरार पार्षद समेत भांजे पर ईनाम घोषित