शातिर चोर से दो बाइक बरामद

 कोतवाली मैहर पुलिस की कार्रवाही
सतना: कोतवाली मैहर पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। जिसने पूछताछ के दौरान चोरी की दो मोटर साईकिल जब्त कराई हैं। पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी को मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति राम मंदिर रोड से होते हुए चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में आ रहा है। खबर पाते ही पुलिस टीम गठित कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ की गई तो संदेही धीरू यादव ने पूछताछ के दौरान सिविल अस्पताल मैहर एवं राधा पैलेस मैहर से मोटर साईकिल चोरी करना बताया।

आरोपी ने बताया कि अस्पताल मैहर से चोरी की गई पल्सर मोटर साईकिल को तृप्ति ढाबा के पीछे छिपाया है। जबकि राधा पैलेस मैहर के पास चोरी की गई लाल रंग की सीटी 100 मोटर साईकिल को बिक्री के लिए अमरपाटन तरफ ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी धीरू यादव उर्फ लाला उर्फ भुरू यादव के कब्जे से वाहन जब्त कर कार्रवाही की गई है। इस कार्रवाही में थाना प्रभारी मैहर अनिमेष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रविंद्र दोहरे, विपिन सोंधिया, बृजेन्द्र पांडेय, राजभान सिंह, प्रधान आरक्षक चालक जय बागरी, आरक्षक अनूप तिवारी, संजय तिवारी, राजेन्द्र सिंह, हिमांशु कुमार, विनय शुक्ला, सैनिक विनोद शर्मा की अहम भूमिका रही।

Next Post

रामपुर बाघेलान: नए तालाब में लापता वृद्ध का शव बरामद

Sun Jan 19 , 2025
सतना:रामपुर बाघेलान के बेला स्थित नए तालाब में बीते बुधवार को लापता हुए 75 वर्षीय मिथाई लाल गुप्ता का शव रविवार सुबह पुलिस ने बरामद किया। आपको बता दें कि मिथाई लाल गुप्ता पिता मंगलदीन गुप्ता उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम बेला थाना रामपुर बाघेलान बीते बुधवार सुबह तालाब के […]

You May Like