सीडीआर लीक मामला: इंदौर क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी एटीएस की हिरासत में

भोपाल: आम नागरिकों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) कथित तौर पर साझा करने के संदेह में इंदौर क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों को आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक निजी डिटेक्टिव एजेंसी संचालक की कॉल डिटेल में इन पुलिसकर्मियों के संपर्क सामने आए।सूत्रों के मुताबिक, सिपाही रविंद्र और एएसआई राम से एटीएस मुख्यालय में गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविंद्र, निरीक्षक विष्णु वास्कले के अधीन कार्यरत था, जबकि एएसआई राम क्राइम ब्रांच थाने में पदस्थ है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई राम एक धोखाधड़ी प्रकरण में सिपाही कन्हैया के साथ महाराष्ट्र जा रहे थे, तभी एटीएस टीम ने टावर लोकेशन के आधार पर उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। वहीं, सिपाही रविंद्र को गुरुवार सुबह उसके निवास से हिरासत में लिया गया।जांच में डिटेक्टिव एजेंसी संचालक मुकेश तोमर से इनके संभावित संबंधों की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल एटीएस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Next Post

18,969 किसानों ने कराया पंजीयन, खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी और बैठने के पुख्ता इंतजाम

Fri Apr 10 , 2026
बैतूल: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश रबी उपार्जन वर्ष 2026- 27 की खरीदी 10 अप्रैल 26 से प्रारंभ की जानी है, खरीदी के पूर्व जिले में बनाए गए 64 खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी के. के.टेकाम ने सभी खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण […]

You May Like