सारंग ने भेंट की खिलाड़ियों से

भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास ने आज अपने निवास पर 38वें नेशनल गेम्स में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से उनके अनुभव साझा किए और उनकी मेहनत, समर्पण और सफलता की सराहना की।

श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत और समर्पण भाव के कारण ही प्रदेश ने 38वें नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 82 पदकों के साथ राज्यों की सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला, संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का संकल्प लें और स्वर्ण पदक हासिल करने को अपना लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा, “आपकी मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। खुद पर विश्वास रखें, हर चुनौती को अवसर में बदलें और विजय के शिखर तक पहुंचें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिससे वे अपने खेल कौशल को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। प्रदेश के विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंत्री श्री सारंग ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी सफलता की नई गाथा लिखेंगे।

 

 

Next Post

गड़ाखाड़ आगजनी की घटी घटना का कौन है जिम्मेदार?

Sat Feb 15 , 2025
कंपनी प्रबंधन को घटना के पूर्व हो गया था अंदेशा, फिर भी समय से उपलब्ध नही कराया गया पुलिस बल, सीएम तक पहुंची बात नवभारत न्यूज सिंगरौली 15 फरवरी। सिंगरौली के इतिहास में गड़ाखाड़ की घटना काला दिन साबित हुई है। इस आगजनी की घटी घटना का दोषी कौन है? […]

You May Like