सीहोर में लेडी सिंघम टीम: एसपी से लेकर सीएसपी तक, मुख्य पदों पर महिला अफसरों का दबदबा

सीहोर। प्रदेश शासन की रविवार को जारी तबादला सूची के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सोनाक्षी सक्सेना की नियुक्ति के साथ ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अब पूरी तरह महिला अधिकारियों के हाथों में आ गई है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

प्रदेश सरकार द्वारा जारी हालिया तबादला सूची ने जिले के पुलिस महकमे में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. अब जिले की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व महिला अधिकारी संभालेंगी. सोनाक्षी सक्सेना को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर सुनीता रावत, एसडीओपी (सीहोर) के रूप में पूजा शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद पर अभिनंदना शर्मा पहले से ही तैनात हैं.

इस तरह जिले के प्रमुख चार पदों पर महिला अधिकारियों की मौजूदगी ने सीहोर पुलिस को एक नई पहचान दी है. पुलिस वायरलेस पर ‘माइक-1Ó—जो एसपी के लिए इस्तेमाल होता है अब एक महिला अधिकारी की आवाज में गूंजेगा. यह बदलाव न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक मजबूत संदेश देता है. महिला नेतृत्व के इस दौर से जिले में खासतौर पर महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है. छेडख़ानी, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे मामलों में पीडि़ताएं अब अधिक सहजता से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी.

वहीं, निवर्तमान एसपी दीपक शुक्ला का कार्यकाल भी सीहोर में उल्लेखनीय रहा. उनके नेतृत्व में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया. साथ ही, हिस्ट्रीशीटरों और अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया. नई एसपी सोनाक्षी सक्सेना के सामने इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाने व जिले को और सुरक्षित बनाने की चुनौती होगी. आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उनकी कार्यशैली पर नजरें रहेंगी. कुल मिलाकर जिले में महिला नेतृत्व की यह नई तस्वीर न केवल प्रशासनिक बदलाव का संकेत है, बल्कि समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका का भी प्रतीक बनकर उभर रही है. लोगों को ‘लेडी सिंघम टीम से बेहतर सुरक्षा और संवेदनशील पुलिसिंग की उम्मीद है.

Next Post

सडक़ दुर्घटना के बाद महिला का शव रखकर ग्रामीणो ने लगाया जाम

Sun May 3 , 2026
रीवा। रीवा-प्रयागराज हाइवे 30 पर शनिवार की दोपहर गढ़ थाना अन्तर्गत घूमा ब्रिज के पास सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे के बाद आक्रोश परिजन और ग्रामीणो ने महिला का शव सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया. चार […]

You May Like