सडक़ दुर्घटना के बाद महिला का शव रखकर ग्रामीणो ने लगाया जाम

रीवा। रीवा-प्रयागराज हाइवे 30 पर शनिवार की दोपहर गढ़ थाना अन्तर्गत घूमा ब्रिज के पास सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे के बाद आक्रोश परिजन और ग्रामीणो ने महिला का शव सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया. चार घंटे तक जाम चलता रहा, तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और जाम खोला गया.

रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे श्रीमती शीला साकेत उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम लोरी नंबर-01 थाना गढ़ तहसील मनगवां अपने पति सुनील साकेत के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर लौरी नंबर 1 से प्रयागराज जा रही थीं. इसी दौरान घूमा ब्रिज के पास वाहन ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीला साकेत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके पति सुनील साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सिर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक महिला का शव सडक़ पर रखकर दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चक्काजाम कर दिया. सडक़ पर शव रखे होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. सूचना मिलते ही तहसीलदार त्योंथर राजेंद्र शुक्ला और गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को काफी देर तक समझाया और शासन की ओर से देय सहायता राशि का भरोसा दिलाया. जिसके बाद शाम 6.30 बजे जाम खोलने को ग्रामीण तैयार हुए. शव को पुलिस ने पीएम के लिये गंगेव स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया.

Next Post

बदल गई सीवन की सूरत: 30 दिनों की मेहनत से निखरा महिला घाट

Sun May 3 , 2026
सीहोर। शहर की जीवनदायिनी सीवन नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन सीवन अपने 30वें दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा. महिला घाट पर चलाए गए इस अभियान में आंधी, तेज हवा और बारिश के बावजूद सीवन योद्धाओं का हौसला देखने लायक रहा. […]

You May Like