सीएम डॉ यादव ने किया मध्यप्रदेश IAS एसोसिएशन सर्विस मीट 2025 का शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रशासन अकादमी में आयोजित मध्यप्रदेश IAS एसोसिएशन सर्विस मीट 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक सेवा की भूमिका, जिम्मेदारियों और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि IAS अधिकारी शासन की रीढ़ होते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता और नवाचार के साथ कार्य करते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करें।

डॉ. यादव ने सुशासन, डिजिटल गवर्नेंस और समयबद्ध सेवा वितरण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।सर्विस मीट के दौरान प्रशासनिक अनुभवों का आदान-प्रदान, नीतिगत सुधारों पर विमर्श और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Next Post

दहेज प्रताड़ना के मामले में छह आरोपियों पर की कार्रवाई

Fri Dec 19 , 2025
इंदौर:महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोपों में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है, मामले में पुलिस जांच कर रही है.थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि महिला थाने में […]

You May Like