इंदौर:महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोपों में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है, मामले में पुलिस जांच कर रही है.थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा और मुस्लिम संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
थाने आई शिकायतकर्ता निलोफर शेख उम्र 26 वर्ष, मूल निवासी सिलावद जिला बड़वानी ने ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति शाहनवाज शेख उम्र 40 वर्ष सहित परिवार के अन्य सदस्यों शमीम शेख, निजामुद्दीन शेख, बबली उर्फ यास्मीन और पिंकी उर्फ शबाना द्वारा दहेज की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते है. पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकियां भी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
