खरगे पश्चिम बंगाल, राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

श्री खरगे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार तथा सिलीगुड़ी में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

श्री गांधी तमिलनाडु में कन्याकुमारी के लक्ष्मीपुरम, तिरुनेलवेली के नोनगुलेरी तथा तूतीकुडी के श्री वेंकटम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Next Post

शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ ईरान! US मीडिया का दावा जल्द होगी इस्लामाबाद में मीटिंग, तेहरान ने किया इनकार

Mon Apr 20 , 2026
अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN ने दावा किया है कि ईरान इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने के लिए मान गया है। हालांकि ईरानी मीडिया ने इन दावों को खारिज किया है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच […]

You May Like