बुधनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 मिडघाट पर सुबह एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है जिसमें भोपाल की ओर से आ रहा गिट्टी से भरा डंपर टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकराकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को बाहर निकाला. चालक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मृतक सुनील आ. प्रेमनारायण ऊइके बरखेड़ा निवासी बताया जा रहा है. बुधनी थाना क्षेत्रांतर्गत मिडघाट के समीप सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बना रहता है. आए दिन यहां भीषण सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं और इनमें असमय लोग काल का शिकार बन जाते हैं. इसके बाद भी इन हादसों को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं.
सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
