बांग्लादेश में बढ़ेगा बवाल! उस्मान की हत्या करने वाले की हुई पहचान

जुलाई 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार को मौत हो गई। 12 दिसंबर को उन पर जानलेवा हमला हुआ था।

बांग्लादेश में छात्र से नेता बने शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है। हादी को 12 दिसंबर को पुराना पलटन में कैंपेनिंग के दौरान गोली मारी गई थी। उसके बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान हादी की मौत हो गई। हादी की मौत की खबर आते ही बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए। कई जगहों पर हिंसा हुई। इस बीच उसकी मौत को लेकर चौंकाने वाला अपडेट आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हादी की हत्या फैसल करीम मसूद ने की थी। वह शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की छात्र शाखा का पूर्व नेता है। यह भी सामने आया है कि उसने हादी को गोली मारने से एक दिन पहले अपनी प्रेमिका के सामने अपने इशारे जाहिर किए थे। उसने गर्लफ्रैंड से कहा था, कुछ ऐसा करूंगा कि देश हिल जाएगा।

Next Post

ई अटेंडेंस लगा रहे शिक्षकों को दिया जाए वेतन

Sat Dec 20 , 2025
सतना: जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार यस द्वारा जिले के समस्त संकुल प्राचार्य, शा. उमावि./ हाईस्कूल और समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी करते हुए ई अटेंडेंस लगा रहे शिक्षकों को वेतन दिए जाने निर्देश दिए हैं। हमारे शिक्षक एप्प पर ई-अटेंडेंस लगाये जानें को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल […]

You May Like