प्रयागराज गए परिवार के घर चोरी

जेवरातनगदी पचास हजार ले गए चोर
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया परिवार प्रयागराज गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि  ऋषि कुमार पटवा 40 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सराफा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने परिवार के साथ घर पर ताला डालकर प्रयागराज गया था। शनिवार सुबह लगभग 10-30 बजे घर वापस आये देखा कि घर के बाहर का मेन गेट का ताला टूटा था दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा मकन के नीचे वाले कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था.

आलमारी का ताला टूटा था आलमारी में रखेे सोने के 2 मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, 1 हार, 4 बाले, 2 टाप्स, 6 लोंग, 2 हाय चंद्रमा, चांदी की  6 जोड़ी पायल, 2 लाकेट, 4 कड़े, 5 जोड़ी बिछिया तथा 2-3 हजार रूपये नगदी गायब थे कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर, नगदी सहित लगभग 50 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।

Next Post

यातायात में बाधक वाहनों को उठाया

Sun Feb 16 , 2025
सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही जबलपुर:सडक़ किनारे वाहनों को खड़ा करके यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। उसी क्रम में नौदराब्रिज पर मोबाइल दुकानों के सामने आधी सडक़ पर खड़े वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जब्त […]

You May Like

मनोरंजन