सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
जबलपुर:सडक़ किनारे वाहनों को खड़ा करके यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। उसी क्रम में नौदराब्रिज पर मोबाइल दुकानों के सामने आधी सडक़ पर खड़े वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर चालानी कार्यवाही की गई।
यातायात डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नौदरा ब्रिज के पास आधी सडक़ तक दुकान संचालकों द्वारा ग्राहकों की गाड़ी पार्क की जाती हैं। जिन पर कार्यवाही करते हुए 4 चार पहिया और 6 मोटर साइकिलों को जप्त कर चालानी कार्यवाही करते हुए नो पार्किंग में खड़े वाहनों के तहत 5000 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। इस मौके पर यातायात मालवीय चौक का पुलिस बल मौजूद था।
