सिंधिया कन्या विद्यालय में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर 2025 आयोजित

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में प्लेसमेंट एंड एलुमिनाई सैल द्वारा एक दिवसीय इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। संचालन करियर कॉउन्सलर उर्वशी पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी के दल आए जिनमें यूनिवर्सिटी ऑफ़ बाथ यू.के, फ्लेम यूनिवर्सिटी इंडिया, बी ऍम एल यूनिवर्सिटी इंडिया, ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी इंडिया, एटलस स्किलटेक यूनिवर्सिटी इंडिया, द यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिज़ोना यू. एस. ऐ, वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इंडिया, द यूनिवर्सिटी ऑफ़ होन्ग कोंग चाइना, अशोका यूनिवर्सिटी इंडिया, यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स यू.के, , इल्यिनॉइज़ इंस्टीटूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सिराक्यूस यूनिवर्सिटी यू.एस.ए, यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सेटर, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो, यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो यू.के, स्विस होटल मैनेजमेंट स्विट्ज़रलैंड, कलिनारी आर्ट्स अकडेमी स्विट्ज़रलैंड, बोकोनी यूनिवर्सिटी इटली, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन , लीड्स विश्वविद्यालय इंग्लैंड प्रमुख हैं। कार्यक्रम में सिंधिया कन्या विद्यालय की कक्षा 8 से 12 तक की लगभग 450 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कैरियर के प्रति सजग करना था ताकि भविष्य में छात्राओं को अपना कैरियर चुनने में समस्याओं का सामना न करना पड़े। छात्राओं को देश की यूनिवर्सिटी के साथ साथ विदेशों से आई यूनिवर्सिटी के बारे में भी पता चला। वहाँ चल रहे कोर्सों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर के माध्यम से छात्राओं को वैश्विक शैक्षिक अवसरों की खोज करने और उनके अकादमिक भविष्य के लिए सही विकल्प खोजने का अद्भुत अवसर प्रदान किया गया। विश्वविद्यालयों ने छात्राओं के साथ बातचीत की, तथा उन्हें अपने सपने को साकार करने हेतु उच्च शिक्षा गंतव्य की दिशा सुझाई । बच्चों को बिज़नेस, लॉ, मार्केटिंग, मेडिसिन, फैशन डिजाइनिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, कलिनरी आर्ट्स तथा नए कोर्सों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई । साथ ही साथ विभिन्न यूनिवर्सिटी की बारीकियों के बारें में छात्र छात्राओं को पता चला।

ई.एच.एल हॉस्पिटैलिटी बिजनेस स्कूल स्विट्जरलैंड को लगातार आतिथ्य प्रबंधन के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाता है। ई.एच.एल हॉस्पिटैलिटी बिजनेस स्कूल स्विट्जरलैंड ने छात्राओं को बताया कि ग्रीष्म अवकाश मे इंटर्नशिप प्रोग्राम होते हैं। इसमें प्रवेश तथा स्कॉलरशिप परसेंटेज के आधार पर मिलता हैं।

टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस अपेक्षाकृत नया संस्थान है। यह संस्थान 7 देशो में है। टेट्र व्यवसाय करके व्यवसाय सीखें पर जोर देता है, तथा छात्राओं को लाइव परियोजनाओं, ग्राहक संपर्कों और विभिन्न व्यावसायिक वातावरणों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। टेट्र प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृतियाँ प्रदान करता है।

Next Post

तीन आदतन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

Fri Jul 11 , 2025
ग्वालियर। तीन आदतन आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने इन आरोपियों को सदाचार बरतने के लिये संबंधित पुलिस थाने में 50 – 50 हजार रूपए का बंध पत्र भरने और तीन माह तक हर माह पहली […]

You May Like