सावन के सेहरे का दौर शुरू, मौसम हुआ सुहावना

इंदौर: शहर में सावन के सेहरे शुरू हो गए है. पिछले दो दिनों से शहर में अलग अलग क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहावना होने के साथ बारिश से ठंडक बढ़ गई है.
रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने से सावन के झूले और सेहरे लुभावने लगने लगे है. बारिश होने से मौसम की हरियाली दिखाई देने लगी है. यह बात अलग है कि शहर शुरू में अच्छी बारिश के बावजूद मौसमी वर्षा में पिछड़ गया है. शहर में पिछले दो दिनों से रिमझिम फुआरो के बीच इस साल बारिश का आंकड़ा 17 इंच को पार कर गया है.

बारिश होने से तामपान के 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं रात का तापमान भी सामान्य 22 डिग्री ही बना हुआ है. आज दिनभर में कुल 3 मिलीमीटर बारिश हुई है. कल जरूर शहर में देर रात को थोड़ी बारिश हुई, जो आधा इंच से ज्यादा दर्ज की गई. शहर में रिमझिम बारिश और सावन के सेहरे का दौर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा. इस दौरान बीच-बीच में तेज बारिश भी होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई गई है.

Next Post

हरियाली अमावस्या पर 5 हजार फलदार पौधे लगाए

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर :बुधवार को हरियाली अमावस्या के मौके पर नगर निगम के वार्ड- 49 में पांच हजार फलदार पौधों का रोपण किया गया. पौधारोपण के दौरान मुख्य रूप से विभिन्न फलों जैसे आम, जाम, जामुन के पौधे रोपे गए. इस दौरान महापौर, विद्याधक, पार्षद के साथ क्षेत्रीय रहवासियों ने पौधे लगाए.‘एक […]

You May Like