हरियाली अमावस्या पर 5 हजार फलदार पौधे लगाए

इंदौर :बुधवार को हरियाली अमावस्या के मौके पर नगर निगम के वार्ड- 49 में पांच हजार फलदार पौधों का रोपण किया गया. पौधारोपण के दौरान मुख्य रूप से विभिन्न फलों जैसे आम, जाम, जामुन के पौधे रोपे गए. इस दौरान महापौर, विद्याधक, पार्षद के साथ क्षेत्रीय रहवासियों ने पौधे लगाए.‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आज सुबह रिंग रोड़ स्थित 600 मीटर के वॉकिंग ट्रैक के आसपास आम, जाम, जामुन के पौधे रोपे गए. साथ ही उक्त मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. पौधारोपण कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने देश में लगातार स्वच्छता में नंबर-1 रहकर नई पहचान बनाई है.

अब शहर पौधारोपण में भी नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया. इस दौरान भाजपा महामंत्री कैलाश पिपले, वासुदेव पाटीदार, नेहा शर्मा, पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, राजीव जैन, शैलेंद्र महाजन, महेश जोशी, ,महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, तीरथपाल यादव, पवन भार्गव, विकास यादव, राकेश जैन, राकेश मेहता, योगेश गुप्ता, निखिलेश भावसार, मधुसूदन शर्मा, कीर्ति उदावत, प्रिया पालविया, सीमा शर्मा, सोनू कैथवास, लता कैथवास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

शहर को हराभरा बनाने में मददगार होंगे अभियान
विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. जनभागीदारी से ऐसे अभियान शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाने में मददगार होंगे. एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने बताया कि आम, जाम, जामुन आदि के पौधे लगाए गए हैं. इसके पहले नीम, पीपल, बरगद आदि के पौधों को लगाए गए थे. भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जा रहा है.

Next Post

राज्यमंत्री के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Thu Aug 13 , 2026
सतना:राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के पुनीत अवसर पर आज राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी जी के कुशल नेतृत्व में सिंहपुर में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के नागरिकों, पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र […]

You May Like