प्रेमसर क्षेत्र में एसडीएम का दौरा, वृक्षारोपण के साथ जनसमस्याओं का मौके पर समाधान

श्योपुर,  एसडीएम गगन सिंह मीणा ने उप तहसील प्रेमसर क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों और राजस्व मामलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेमसर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ग्राम जलालपुरा में प्रस्तावित पेयजल टंकी के लिए भूमि विवाद का मौके पर निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिए गए। ग्राम ढोठी में लंबे समय से लंबित रास्ता विवाद का भी राजस्व अभिलेखों के आधार पर परीक्षण कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पचीपुरा-प्रेमसर क्षेत्र में चंबल नहर से जुड़ी समस्याओं का निरीक्षण कर किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों से समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से आमजन की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

Next Post

पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने दो अलग-अलग प्रकरण में 5 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित

Thu Jul 30 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने दमोह जिले अंतर्गत 02 अलग-अलग प्रकरणों में फरार आरोपियों पर 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है । पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 166/25 धारा 137(2),87,64 (2) (m),351,3(5),बीएनएस 1/4 पाक्सो एक्ट इजाफा धारा 5(l)/6,5(j-2) पाक्सो एक्ट, 3(1) (w) […]

You May Like