लोहारा छांदा में पिकअप से चार भैंस बरामद

सिंगरौली। जियावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोहारा छांदा के पास दबिश देकर पिकअप वाहन (एमपी 66 जेडसी 2280) से चार भैंस बरामद कर वाहन सहित करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की। भैंसों को निर्दयता से रस्सी में बांधकर ले जाया जा रहा था। चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम का योगदान रहा।

Next Post

बदमाशों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल।शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए बदमाशों ने एक दुकानदार और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने सामान का मोलभाव करते हुए दुकानदार को ड़र दिखाया. इसके बाद चाकू से हमला करते हुए आरोपी भाग निकले. पुलिस जानकारी के अनुसार […]

You May Like