डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानव अधिकार आयोग के सदस्य का कार्यभार संभाला

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य का कार्यभार ग्रहण किया।

डॉ. सिंह हाल ही में 30 सितंबर को विधानसभा के प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य के रूप में पदस्थापना दी है।

आज शुक्रवार को उन्होंने भोपाल में पदभार ग्रहण किया जहां डॉ. सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), उप सचिव, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारीगण तथा मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

Next Post

तीन बाघों की मौत... कान्हा नेशनल पार्क में हड़कंप 

Fri Oct 3 , 2025
बालाघाट।विश्व प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में दो अलग अलग स्थानों पर तीन बाघों के शव मिले हैं। कान्हा के कोर एरिया में एक स्थान पर एक वयस्क बाघ और दूसरे स्थान पर दो शावकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई l वयस्क बाघ का शव बालाघाट जिले […]

You May Like