
जबलपुर। पाटन थान अंतर्गत ग्राम मुड़िया रोसरा में एक 68 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उड़ना कलारी के पास सड़क किनारे एक खेत में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुड़िया रोसरा निवासी आशीष गुर्जर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेंद्र गुर्जर (68) मवेशी पालन के काम में हाथ बंटाते थे। वे शराब पीने के आदी थे और अक्सर दोपहर में घर से निकलकर शाम तक लौट आते थे। कल सुबह करीब 8:30 बजे वे बिना कुछ खाए-पिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आए। अनहोनी की आशंका होने पर आशीष अपने साथी रज्जन यादव के साथ पिता की तलाश में निकला। उड़ना कलारी स्थित शराब दुकान के सामने पिता की मोटरसाइकिल खड़ी देख उनकी तलाश तेज की गई। आसपास ढूंढने पर सड़क के नीचे खेत किनारे राजेंद्र गुर्जर चित हालत में पड़े मिले। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी।
