बदमाशों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

भोपाल।शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए बदमाशों ने एक दुकानदार और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने सामान का मोलभाव करते हुए दुकानदार को ड़र दिखाया. इसके बाद चाकू से हमला करते हुए आरोपी भाग निकले. पुलिस जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार सुनील राठौर की किराना की दुकान है. दुकान में उनके परिवार के लोग भी सहयोग करते हैं. सोमवार देर रात को सुनील की पत्नी मोनिका राठौर जब दुकान पर थी. इस दौरान बदमाश सामान खरीदने के बहान पहुंचे और महिला के साथ बदतमीजी करने लगे. इसी बीच सुनील के आने के बाद बदमाशों ने हाथापाई शुरू कर दी. बदमाशों ने सुनील से पैसे भी मांगे और उनके मना करने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस बीच परिवार के अन्य सदस्य भी बदमाशों से लड़ाई में जूझते रहे. मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों की पहचान अमन, जितेंद्र भट्ट, तोहीद शेख और अजय बंसल के रूप में की गई है. आरोपियों के खिलाफ कमलानगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में केस दर्ज कर लिया. पीड़ित सुनील का अस्पताल में इलाज जारी है. क्षेत्र में बदमाशों की इस करतूत से खौफ का महौल बना हुआ है.

Next Post

उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीद कर भोपाल में खपाता था गांजा 

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल।क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 7 किलो से अधिक के वजन में गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है. पुलिस को आरोपी के पास से लगभग 1 लाख 60 […]

You May Like