
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने दमोह जिले अंतर्गत 02 अलग-अलग प्रकरणों में फरार आरोपियों पर 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 166/25 धारा 137(2),87,64 (2) (m),351,3(5),बीएनएस 1/4 पाक्सो एक्ट इजाफा धारा 5(l)/6,5(j-2) पाक्सो एक्ट, 3(1) (w) (i),3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी नीलेश राय पिता सुशील राय निवासी ग्राम पौड़ी मानगढ़ थाना जबेरा जिला दमोह पर 01-01 हजार रूपये के मान से 03 हजार रूपये का इनाम तथा थाना हटा के अपराध क्रमांक 163/2023 धारा 294,323,324,506 भादवि 3(1) (द), 3(1) (घ), 3(2) (va) एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी पुरूषोत्तम पटेल पिता रामप्रसाद पटैल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बोरीकला थाना हटा जिला दमोह पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम मान्य होगा।
