चावल नरम, चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़े, दालों में उतार-चढ़ाव

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी रही। गेहूं की कीमत कमोबेश स्थिर रही जबकि दालों में घट-बढ़ देखी गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 30 रुपये कम होकर 3,837 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,794 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटा आठ रुपये महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 38 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

उड़द दाल नौ रुपये और तुअर दाल तीन रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल का भाव पांच रुपये बढ़ गया। चना दाल में टिकाव देखा गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की कीमत 57 रुपये और वनस्पति की 49 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल 39 रुपये और पाम ऑयल 15 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल का भाव 16 रुपये बढ़ गया। सूरजमुखी तेल की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही टिकी रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 10 रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट को हराकर मीनाक्षी ने बटोरी सुर्खियां

Sat May 30 , 2026
जींद 30 मई (वार्ता ) एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ओलंपियन विनेश फोगाट को 6-4 से मात देने वाली हरियाणा की युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत सुर्खियां बटोरी। जींद जिले के निडानी गांव की रहने वाली मीनाक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। […]

You May Like