ससुर की पीठ में घोंप दी चाकू

जबलपुर‌:शहपुरा थाना अंतर्गत चंद्रमौली गार्डन में युवक ने ससुर की पीठ में चाकू घोंप दी।पुलिस ने बताया कि रोशन अहिरवार 45 वर्ष निवासी ग्राम बिलपठार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चंद्रमौली गार्डन में दामाद अभिषेक अहिरवार अपने भाई अजय अहिरवार एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब के नशे में मिला।

दामाद उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना कर मोटर सायकल से जाने लगा, तो अभिषेक उसके साथ गाली गलोज करते हुये तेजी से अपनी गाड़ी चलाकर उसके पास आया एवं उसकी पीठ में चाकू मारकर चोट पहॅुचा दी तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते भाग गये।

Next Post

केन-बेतवा लिंक परियोजना छतरपुर में 3.46 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Mon Dec 8 , 2025
छतरपुर। केन–बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव अब निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। छतरपुर जिले में 3 लाख 46 हजार 491 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए केन और बेतवा नदी को जोड़ने वाली मुख्य लिंक नहर पर पांच पंप स्टेशनों का जाल बिछाया जाना है। […]

You May Like