इराक में संसदीय चुनाव संपन्न

बगदाद, 11 नवंबर (वार्ता) इराक में मंगलवार को 329 सीटों वाली संसद के लिए चुनाव संपन्न हुआ।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावों के बहिष्कार के कारण इस बार 2021 की तुलना में कम मतदान हो सकता है।

इराक की वर्तमान आबादी अभी लगभग 4.6 करोड़ हैं और लगभग 2.1 करोड़ से ज़्यादा लोग मतदान के पात्र हैं। पिछली बार यानि कि 2021 में केवल 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार इससे भी कम मतदान होने की संभावना जतायी जा रही है।

चुनाव में 7,740 से ज़्यादा उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें से लगभग एक तिहाई महिलाएँ हैं और केवल 75 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कई लोगों का मानना है कि यहाँ का चुनाव संबंधी कानून बड़ी पार्टियों के पक्ष में है, जिससे निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल होता है।

उल्लेखनीय है कि सद्दाम हुसैन को सत्ता से बेदखल होने के बाद से इराक में परंपरा के अनुसार, एक शिया मुसलमान प्रधानमंत्री का शक्तिशाली पद और एक सुन्नी संसद अध्यक्ष का पद धारण करता है, जबकि राष्ट्रपति का पद क औपचारिक रूप से एक कुर्द को मिलता है।

 

Next Post

रुपया 23 पैसे मजबूत

Tue Nov 11 , 2025
मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 23 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.50 रुपये का बोला गया। इससे पहले, सोमवार को भारतीय मुद्रा आठ पैसे कमजोर होकर 88.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज चार पैसे की […]

You May Like