रुपया 23 पैसे मजबूत

मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 23 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.50 रुपये का बोला गया।

इससे पहले, सोमवार को भारतीय मुद्रा आठ पैसे कमजोर होकर 88.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज चार पैसे की बढ़त के साथ 88.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका दिवस का निचला स्तर 88.72 रुपये रहा। इसके बाद लगातार मजबूत होता हुआ यह 88.50 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया और अंत में इसी स्तर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में 0.25 प्रतिशत की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। साथ ही घरेलू शेयर बाजार की तेजी ने भी भारतीय मुद्रा को मजबूती प्रदान की।

Next Post

टाटा पावर का मुनाफा दूसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,245 करोड़ पर

Tue Nov 11 , 2025
मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) बिजली कंपनी टाटा पावर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान 1,245 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।कंपनी ने मंगलवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि दूसरी तिमाही […]

You May Like