रुपया एक ही दिन में 73 पैसे मजबूत

मुंबई, 15 अक्टूबर (वार्ता) निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से बुधवार को रुपये में 73 पैसे की जबरदस्त तेजी देखी गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.08 रुपये का बिका।

इससे पहले मंगलवार को भारतीय मुद्रा 13 पैसे टूटकर 88.81 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुई थी।

रुपया आज सात पैसे की तेजी के साथ 88.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 87.93 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया। अंत में यह 88.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला है।

 

Next Post

बीएसएनएल का दिवाली ऑफर, एक रुपये में सिम, 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Wed Oct 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने दिवाली के मौके पर एक रुपये में नये कनेक्शन का ऑफर पेश किया है जिसमें सिम, 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की पेशकश की गयी है। संचार मंत्रालय ने बताया कि यह दिवाली बोनेंजा बुधवार 15 अक्टूबर से 15 […]

You May Like