बीएसएनएल का दिवाली ऑफर, एक रुपये में सिम, 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने दिवाली के मौके पर एक रुपये में नये कनेक्शन का ऑफर पेश किया है जिसमें सिम, 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की पेशकश की गयी है।

संचार मंत्रालय ने बताया कि यह दिवाली बोनेंजा बुधवार 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक के लिए है। इसके तहत 15 एक रुपये में नया कनेक्शन मिलेगा। इसमें सिम कार्ड के साथ बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज के सिम एक्टिवेशन की तारीख से 30 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 2जीबी हाई स्पीड डाटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा होगी।

इस अवधि के बाद सामान्य रिचार्ज पर सेवाएं जारी रहेंगी।

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि बीएसएनएल ने आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में पूरे देश में पूरी तरह स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत की है। दिवाली बोनेंजा प्लान में ग्राहकों को पहले 30 दिन के लिए सभी सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड के साथ जुड़े विश्वास के कारण ग्राहक 30 दिन के बाद भी सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

 

 

Next Post

कांग्रेस का आरोप राज्य में अमानक दवाएं खरीदी जा रही

Wed Oct 15 , 2025
रायपुर, 15 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में कथित अमानक दवाओं के मामले में भाजपा सरकार की कथित लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दवा के नाम पर जहर बेचा जा रहा है।लेकिन, सरकार केवल एडवाइजरी जारी करके अपनी जिम्मेदारी […]

You May Like

मनोरंजन