फूलन देवी एवं दस्यु सम्राट मलखान सिंह का सरेंडर कराने वाले एसपी राजेन्द्र चतुर्वेदी का निधन

ग्वालियर। फूलन देवी एवं दस्यु सम्राट मलखान सिंह का सरेंडर कराने वाले एसपी राजेन्द्र चतुर्वेदी का निधन हो गया है। राजेन्द्र चतुर्वेदी मप्र कैडर के 1969 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने मप्र के दुर्दांत डकैत मलखान सिंह और फूलनदेवी का आत्म समर्पण कराने में अहम भूमिका निभाई थी। वे भिण्ड ग्वालियर और छतरपुर के एसपी रहे। मप्र के जेल महानिदेशक भी रहे। उन्होंने रांची (झारखंड) के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Next Post

ग्वालियर मेले में दुकानदारों को 25 दिसम्बर से पूर्व दुकानें तैयार करना होंगीं, इसके बाद प्रतिदिन 200 रुपए अर्थदण्ड

Mon Dec 8 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2025-26 में अनारक्षित दुकानों के आवंटन के लिये एमपी ऑनलाइन पोर्टल से मेले में दुकान लगाने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन दुकान आवंटन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। अब तक 552 अनारक्षित दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। मेले में दुकान लगाने […]

You May Like