एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षक पर, फिर ई अटेंडेंस लागू कर अविश्वास क्यों ?” : वाघेला 

आलीराजपुर । मेएनएमओपीएस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रांतीय शिक्षक संघ जिला संगठन मंत्री मेहताब मंडलोई के मार्गदर्शन मे राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला का स्वागत किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत मगनसिंह चौहान, रेमसिंह सोलंकी, निस्तार कलेश, सरदारसिंह डावर ,नारायण जमरा , बुधमसिंह खरत ने पुष्पमाला पहनाकर किया l हाई सेकेंडरी स्कूल संकुल केंद्र वालपुर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नरगावा ने कहा कर्मचारियों को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए कर्मचारी संघ के डावर एवं मंडलोई ने कहा हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे जिले के व्यक्ति को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, हमें विश्वास है श्री वाघेला के नेतृत्व में हमारी समस्याओं ओर मांगों का समाधान होगा l

इस दौरान वाघेला ने कहा “एक तरफ शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है, एवं लोकतांत्रिक प्रणाली की एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें 98 प्रतिशत कर्मचारी शिक्षक ही है , दूसरी तरफ शिक्षक की विश्वनीयता पर सवाल खड़े करते हुए ई अटेंडेंस जैसी अव्यवहारिक कार्य प्रणाली को थोपा जा रहा है, प्रशासन को चाहिए ई अटेंडेंस में आ रही व्यवहारिक परेशानीयो, टेक्निकल परेशानी, डाटा प्रोटेक्शन,ओटीपी के माध्यम से हो रही जालसाजी आदी समस्याओं को पहले दूर करें फिर अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने की बात करें ।”

इस अवसर पर संकुल स्तरीय समस्याओं के निदान के लिए सर्वसम्मति से संकुल अध्यक्ष शंकरसिंह बघेल एवं संकुल सचिव जगतसिंह बघेल को बनाया गया l इस अवसर पर जेरामसिंह रावत,अमरसिंह चौहान,लालसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे l

Next Post

21 क्विंटल डोडाचूरा जब्ती मामले में गंगापुर पुलिस की पिपलिया में दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

Sun Nov 30 , 2025
पिपलियामंडी। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में 21 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्ती के बाद मामले की जांच कर रही गंगापुर पुलिस शनिवार को पिपलियामंडी पहुंची। पुलिस ने मुख्य सप्लायर रविंद्र सैनी उर्फ रवि माली से जुड़े तीन गोदामों पर करीब चार घंटे तक सघन तलाशी ली, […]

You May Like