उप राष्‍ट्रपति नई दिल्‍ली रवाना

जबलपुर। उप राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम में शामिल होने के बाद भारतीय वायु सेना के हेलिकाप्टर से दोपहर 2.48 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 3.35 बजे उपराष्‍ट्रपति श्री धनखड़ भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्‍ली रवाना हुये। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष बरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, जिला भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पंकज दुबे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक,डीआई जी अतुल सिंह, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर शदीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौजूद थे।डुमना एयरपोर्ट पर उपराष्‍ट्रपति श्री धनखड़ से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भेंट की।

Next Post

टोल से बचने अंदर के मार्ग से आ रहे ट्रेलर ड्राइवर के साथ बाइक सवार गुंडों ने की मारपीट

Mon May 26 , 2025
सीधी। शहर के जमोड़ी चौराहा में आज टोल प्लाजा से बचकर अंदर के मार्ग से आ रहे सीमेंट से लोड ट्रेलर के ड्राइवर पर बाइक सवारों के हमला करने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक सवारों के हमले में ड्राइवर का एक हांथ गंभीर रूप से चोंटिल हो गया […]

You May Like