नर्मदापुरम: जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बुधवार को अपर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर तहसील, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है और पैसे लेकर कार्य किए जा रहे हैं।
संघ सचिव मनोज जराठे ने जानकारी दी कि 13 सितम्बर को अधिवक्ताओं ने इस संबंध में हस्ताक्षरित आवेदन भी संघ को सौंपा था। उन्होंने कहा कि पहले भी अधिवक्ताओं की ओर से ऐसी शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। अधिवक्ता संघ ने मांग की कि मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए।आवेदन सौंपने के दौरान संघ के कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
Next Post
इटारसी में डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कों और बस्तियों में जलभराव
Thu Sep 18 , 2025
इटारसी: बुधवार शाम करीब डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। पांचवीं लाइन, सातवीं लाइन और लाइन एरिया में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे बाइकें और वाहन आधे तक डूब गए। सूरजगंज क्षेत्र में बारिश का पानी सैलाब की तरह बहता रहा, जिससे लोगों […]

You May Like
-
11 months ago
सिंधु, सेन करेंगे स्विस ओपन में भारतीय दल की अगुवाई
-
10 months ago
चोरी के 29 बोरी सरसो व मटर बरामद