ग्वालियर: शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, मुरार में विद्यार्थियों की शिकायतों पर मंगलवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश महासचिव एड. रायसिंह बौद्ध ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को ड्रेस, स्टेशनरी और पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलने सहित अन्य समस्याएं सामने आईं। एड. बौद्ध ने विद्यालय के प्राचार्य से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए सात दिन का समय दिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पिछले दो वर्षों से ड्रेस और स्टेशनरी की राशि नहीं मिली है।
वहीं, पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सीबीएसई बोर्ड लागू होने के बावजूद हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को जरूरी पुस्तकें नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा खेलकूद गतिविधियों की कमी और आपात स्थिति में परिजनों से संपर्क के लिए टेलीफोन व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया।
एड. बौद्ध ने विद्यालय प्रबंधन से सात दिन में सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समस्याएं दूर नहीं हुईं तो विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए आंदोलन किया जाएगा
