महर्षि वाल्मीकि जयंती पर साहित्यकारों ने किया स्मरण

ग्वालियर: मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा, दौलतगंज, लश्कर के तत्वावधान में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इसमें साहित्यकारों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और रामायण की रचना पर विचार व्यक्त किए।सभा अध्यक्ष डॉ. कुमार संजीव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही सिटी सेंटर स्थित सभा के नवीन भवन के निर्माण और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सभा की पत्रिका ‘इंगित’ के लिए ‘आत्मबोध से विश्वबोध’ विषय पर विद्वानों से आलेख आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि की संस्कृत में रचित रामायण और उनकी काव्य प्रतिभा का उल्लेख करते हुए उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की बात कही।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, साहित्य मंत्री डॉ. मंदाकिनी शर्मा, प्रचार-प्रसार मंत्री रामचरण चिराड़ ‘रुचिर’, डॉ. ज्योत्स्ना सिंह राजावत, डॉ. वंदना सेन, सचिव उपेंद्र कस्तूरे, डॉ. करुणा सक्सेना, मुकुंद पराड़कर, डॉ. लोकेश तिवारी और डॉ. अंकित अग्रवाल सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे। अंत में पुस्तकालय मंत्री डॉ. लोकेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

कला में हमेशा मिलती है सकारात्मक ऊर्जा: पद्मश्री कमलिनी

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर: 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव के अंतिम दिन रात्रि में गाला नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मगध मुग्ध’ कर दिया। आई टी एम कॉलेज के नाद थिएटर के खुले मंच पर आयोजित समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक […]

You May Like