एक शाम बंसी वाले के नाम, हेमंत बृजवासी की भजनों से सजी शाम

जबलपुर: पंजाबी महासंघ जबलपुर द्वारा आयोजित एक शाम बंसी वाले के नाम कार्यक्रम में रविवार की रात एम.एल.बी. ग्राउंड श्रीकृष्ण भक्ति में डूब गया। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच पर हेमंत बृजवासी ने “मुरली मनोहर श्रीकृष्ण कन्हैया…श्याम तेरी बंसी प्यासी लगावे…जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को कृष्ण भक्ति के रस में सराबोर कर दिया।

पूरे ग्राउंड में हर तरफ़ राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम में शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में भजन प्रेमी पहुंचे। संस्था अध्यक्ष इन्द्रमोहन भाटिया ने बताया कि यह आयोजन पंजाबी महासंघ का एक वार्षिक आयोजन है, जिसे हर वर्ष और अधिक भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाता है। वहीं, संरक्षक रिंकू विज ने बताया कि पिछले वर्ष की अपार सफलता के बाद, इस वर्ष भी हेमंत बृजवासी को विशेष आग्रह कर बुलाया गया, और उन्होंने उम्मीदों से बढ़कर प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, लेखराज सिंह, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के कार्यक्रम प्रभारी कौशल सूरी, यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन भाटिया, सचिव अरविंद नैय्यर,सह-सचिव राकेश महाजन, महिला समिति की अध्यक्ष नीता नारंग, जोगेश भाटिया, संजय चड्डा, राकेश बिग, नीरज भसीन, वरूण नैय्यर, किरण मल्होत्रा, सतीश वर्मा, नम्रता भाटिया, रूचि गुलाटी, मनोज नारंग, शैलेन्द्र कपूर सहित शहर के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

गोहलपुर-पनागर में शराबखोरी को लेकर चाकूबाजी, दो घायल

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर और पनागर थाना क्षेत्र में शराबखोरी को लेकर चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि प्रभात केवट 25 वर्ष निवासी देवरी मंदिर के पास पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात स्टेशन रोड़ में दुकान गया था, तभी बच्चा केवट आकर उससे […]

You May Like