श्योपुर: श्योपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर नाराजगी फूट पड़ी। गरीबों की गुमटियां तोड़ी गईं, लेकिन रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस विधायकों संग दुकानदारों ने सीएमओ को घेरकर विरोध जताया।दुकानदारों ने नगरपालिका में हंगामा कर दिया। दोनों विधायकों संग पहुंचे कांग्रेस नेताओं और लोगों ने नगरपालिका सीएमओ राधेरमण यादव को न केवल घेर लिया बल्कि जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।
इस दौरान लोगों ने सीएमओ से कहा कि हम गरीबों की गुमटियां तो अतिक्रमण के नाम पर हटा दी, लेकिन श्योपुर शहर में तो अमीरों और नेताओं ने नालों तक पर बिल्डिंगें तान रखी है, उन्हें भी हटाओगे या केवल गरीबों पर ही अन्याय करोगे। हालांकि इस दौरान सीएमओ ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को कलेक्टर का आदेश बताते हुए पल्ला झाडले की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसी नेताओं और दुकानदारों ने उन्हें जमकर आड़े हाथ लिया।
