जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत दीक्षितपुरा में रहने वाली एक किशोरी के साथ बालक ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने एल्गिन में नवजात शिशु को जन्म दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दीक्षितपुरा में रहने वाली 17 वर्षीय बालिका की गोहलपुर निवासी 17 वर्षीय बालक से डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी।
बालक ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद वह उसे अपने किराए के मकान मेें बुलाकर उसकी आबरू लूटता रहा। बीती रात पीडि़ता को प्रसव पीड़ा उठी तो वह थाने पहुंची, पुलिस को आपबीती सुनाई जिसके बाद पीडि़ता को सीधे एल्गिन अस्पताल ले जाया गया जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।
