पंचांग 30 मई 2026:-
रा.मि. 09 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल चर्तुदशी शनिवासरे दिन 11/12, विशाखा नक्षत्रे दिन 1/8, शिव योगे दिन-रात, वणिज करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार तुला प्रात: 6/35 से वृश्चिक, पर्व- व्रत पूर्णिमा, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 30 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ की यात्राओं में धन व्यय होगा. मानसिक उलझन रहेगी. शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. वर्ष के मध्य में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा.सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. वर्ष के अन्त में व्यर्थ की भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का यात्राओं में धन व्यय होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मानसिक उलझन रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों का व्यक्तित्व निखार आयेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा. मकर और कुभ राशि के व्यक्तियों को स्वाभाव मिलनसार और मधुर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन मिलनसार और आनन्दमय रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 30 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, और मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर, होगा, बुद्धिमान व्यवसायिक दृष्टिकोण वाला होगा, सबको लोकप्रिय होगा, 8 वर्ष की आयु तक तकलीफ उठायेगा, बाद में अच्छा रहेगा, विद्या के क्षेत्र में रूचि रहेगी, खेलकूद के प्रति विशेष आकर्षित रहेगा.
———————————————————
मेष- किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से विवाद होगा, मांगलिक कार्यो के प्रति उत्साह बना रहेगा, विरोधी वर्ग पराजित होगा, शुभ सूचना मिलेगी.
वृषभ- भूमि भवन के क्रय विक्रय से लाभ होगा, मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी शिथिलता रहेगी, कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
मिथुन- यात्रा में सावधानी रखें, व्यर्थ की परेशानी और तनाव से बचें, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
कर्क- ले देकर काम करने की योजना सफल होगी, अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, मनोरंजक स्थल की सैर होगी.
सिंह- बैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सफल होगी, मन प्रसनन रहेगा, मामा पक्ष से लाभ होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कन्या- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, रूखे व्यवहार से परिचित नाराज हो सकते हैं, यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की चिन्ता रहेगी.
तुला- समय के अनुसार और तौर तरीकों में बदलाव लाभकारी रहेगा, मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी,संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यसनों से दूर रहें.
वृश्चिक- घरेलू मामले सुलझााने में सफलता मिलेगी, मेलजोल लाभकारी रहेगा, किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना होगा, माता पिता का सहयोग रहेगा.
धनु- विवादास्पद मामले सुलझेंगे, कोई मूल्यवान वस्तु खोने का डर है, अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करें, संतान की चिन्ता दूर होगी.
मकर- ऐसा कोई कार्य बनेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति दृष्टिकोण और समृद्धि में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, अधिक जल्दबाजी न करें.
कुम्भ- आर्थिक एवं व्यवसायिक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने का योग है.
मीन- मित्रों का समागम होगा, यथेष्ठ सहयोग मिलेगा, मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे, नवीन कार्यो की योजना पर विचार विमर्श होगा.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल चर्तुदशी को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जाबित्री, के भाव में तेजी होगी, चांदी, रूई, सरसों,सूरजमुखी, के भाव में मंदी होगी, बाजार का रूख देखकर व्यापार करें. भाग्यांक 4110 है.
———————————————————
