जमोड़ी पुलिस की कार्रवाई में नाबालिग अपहृता दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को दस्तयाब किया और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। प्रकरण में पीड़िता के कथनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार

फरियादिया द्वारा थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो दिनांक 31 जुलाई 2026 को घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना जमोड़ी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर बालिका को दिनांक 17 अगस्त 2026 को बटौली मंदिर सीधी क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि पीड़िता आरोपी बालक को पूर्व से जानती थी। आरोपी बालक पीड़िता को अपने साथ बुलाकर अपने साथ ले गया तथा किराए के कमरे में रखकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया। बाद में वह उसे बटौली मंदिर लेकर आया, जहां से पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सीधी पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Next Post

सीएमएचओ कार्यालय पहुंची संभागीय अधिकारियों की टीम

Tue Aug 18 , 2026
छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय सेवा में लाभ लेने के आरोपों की जांच अब संभागीय स्तर पर शुरू हो गई है। बुधवार को संभागीय अधिकारियों की टीम शिकायत की जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंची। टीम ने डॉ. अजीत से करीब एक घंटे तक पूछताछ […]

You May Like