कबाड़ खाने से 340 क्विंटल बिजली तार बरामद

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ खाने से करीब 340 क्विंटल चोरी का बिजली तार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच के बाद कबाड़खाना संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस चोरी के तारों के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग को क्षेत्र में बड़ी मात्रा में चोरी के बिजली तार कबाड़ में बेचे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने बेलखेड़ा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मस्जिद के पीछे संचालित एक कबाड़खाने पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां अलग- अलग प्रकार के बिजली के तार बड़ी मात्रा में मिले।

जांच और सत्यापन के बाद करीब 340 क्विंटल तार चोरी का होना पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।संयुक्त टीम ने मौके से कबाड़खाना संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी के तार किन क्षेत्रों से लाए गए थे और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Next Post

महाराष्ट्र: कर्ज माफी से 56 लाख किसानों को फायदा होगा-पाटिल

Mon Jun 29 , 2026
सांगली, (वार्ता) महाराष्ट्र के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को कहा कि राज्य में लगभग 56 लाख किसानों को “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना-2026” के तहत 36,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य में भारी बारिश […]

You May Like