करंट से हुई थी बाघ की मौत

सागर। दक्षिण वन मंडल अंतर्गत ढाना हिलगन मार्ग पर मुंडी टोरिया पर मिले बाघ के शव की पीएम रिपोर्ट में बिजली के करंट से मौत की आशंका जताई गई है.

मालूम हो कि कल रविवार को ढाना रेंज अंतर्गत हिलगन स्थित मुंडी टोरिया से एक बाघ का शव बरामद किया गया था. जिसकी आयु 5 से 6 वर्ष बताई गई थी. बाघ के शव की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया था. जिसकी रिपोर्ट तो अभी प्राप्त नहीं हुई है, बाघ के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे और सभी अंग सुरक्षित बताए गए थे. मगर वन विभाग के अधिकारियों की माने तो पीएम करने वाले चिकित्सकों ने बाघ की मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया गया है. रिपोर्ट भी एक- दो दिन में मिलने की उम्मीद है. वहीं बाघ से कहां से आया था यह भी आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जायेगा क्योंकि बाघ के गले में कोई कॉलर आईडी नहीं थी. सागर जिले के रानी दुर्गावती टाईगर रिर्जव और रातापानी में सूचित कर दिया गया है।

Next Post

दहोटा घाट के जंगल में मिला व्यापारी का शव

Mon Dec 29 , 2025
सीहोर।जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित दहोटा घाट के जंगल में नर्मदापुरम के प्रतिष्ठित व्यापारी 39 वर्षीय विवेक शर्मा उर्फ अविनाश शर्मा का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की है. परिजनों के अनुसार विवेक शर्मा […]

You May Like