इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बनाये 146/9

पल्लेकेले, 22 फरवरी (वार्ता) फिल साल्ट (62) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया।  आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के संघर्ष करते हुए नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। इंग्लैंड को पहला झटका तीसरे ओवर में दुनिथ वेल्लालेज ने जॉस बटलर (सात) को आउट कर दिया। इसके बाद छठे ओवर में महेश तीक्षाणा ने जैकब बेथेल (तीन) का शिकार किया। टॉम बैंटन (छह) रनआउट हुये।

कप्तान हैरी ब्रूक 7 गेंदों में (14) और सैम करन (11) रन बनाकर आउट हुये। इस दौरान फिल साल्ट ने एक छोर थामे रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 15वें ओवर में इंग्लैंड का छठा विकेट फिल साल्ट के रूप में गिरा। उन्हें दुनिथ वेल्लालेज ने आउट किया। फिल साल्ट ने 40 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली। विल जैक्स ने 14 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 21 रन बनाये। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रन का स्कोर बनाया।जेमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालेज ने तीन विकेट लिये। दिलशान मदुशंका, महेश तीक्षाणा को दो-दो विकेट मिले। दुष्मंथा चमीरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

शेफर्ड ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ वापसी कर सकते हैं : सैमी

Sun Feb 22 , 2026
मुंबई, 22 फरवरी (वार्ता) रोमारियो शेफर्ड, जो पिछले एक हफ्ते से बाहर हैं, उनके पास सोमवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ वेस्ट इंडीज के पहले सुपर आठ गेम में खेलने का मौका है। ग्रुप स्टेज में मुंबई में भारत बनाम अमेरिका मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच का फिर से […]

You May Like