मंडी में प्याज 1 रुपए किलो बिक रही

नीमच। कृषि उपज मंडी में प्याज के दाम रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। प्याज एक रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। कई किसानों को खरीदार तक नहीं मिल रहे हैं। किसानों को प्रति क्विंटल मात्र 100 से 200 रुपए मिल रहे हैं। उत्पादन लागत प्रति क्विंटल 300 से 500 रुपए है। इसमें सिंचाई, खाद, कीटनाशक और मजदूरी का खर्च शामिल है। ट्रांसपोर्ट का खर्च इससे अलग है।

इस वजह से कम मिल रहा प्याज का रेट

मंडी प्रशासन के मुताबिक, कीमतों में गिरावट के दो प्रमुख कारण हैं। पहला बंपर उत्पादन और दूसरा समय से पहले हुई बारिश। राजस्थान और महाराष्ट्र से भी प्याज की भारी आवक हो रही है। बाजार में मांग कम होने से व्यापारी खरीद से बच रहे हैं।

बारिश ने प्याज में बढ़ाई नमी

समय से पहले हुई बारिश ने मौसम में नमी बढ़ा दी है। इससे किसान प्याज का लंबे समय तक स्टॉक नहीं रख पा रहे। व्यापारियों के सामने भी यही समस्या है। वे भी बारिश से गीली हुई प्याज को ज्यादा दिन तक स्टोर नहीं कर सकते।

किसान बोले- समर्थन मूल्य पर हो खरीदी

किसान प्याज के लिए 15 से 20 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इतना नुकसान नहीं होगा। मजबूरी में कुछ किसान प्याज को मंडी में फेंक रहे हैं। कुछ इसे मवेशियों को खिला रहे हैं।

Next Post

कोरेक्स का शातिर तस्कर भोपाल से गिरफ्तार

Sat May 31 , 2025
रीवा।जिले का शातिर नशीली कफ सिरफ तस्कर आखिरकार चोरहटा पुलिस के हाथ लग गया. कई थानो में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज था लेकिन वहा पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. साइबर सेल की मदद से आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है. जिसके ऊपर 80 हजार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।