मुंबई, 09 मई (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी गायिका प्रियंका सिंह का नया लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’ रिलीज हो गया है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।इसके वीडियो में नेहा पाठक और राजा बाबू की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को संजय सनेही ने लिखा है, जबकि विनीत शाह ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, डीओपी संतोष यादव, कोरियोग्राफर राजा बाबू, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं। डीआई दुष्यंत चौहान, प्रोडक्शन हाउस बिलीव अस इंडिया प्रोडक्शंस ने प्रोडक्शन किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Next Post
कुलगुरु और कुलसचिव के बीच विवाद, मारपीट, कैंपस में जमकर तोड़फोड़
Sat May 9 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित महाकोशल यूनिवर्सिटी (प्राइवेट) में कुलगुरु डॉ. आर.सी. मिश्रा और कुलसचिव डॉ. रामप्रकाश चौबे के बीच उपजा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। कैंपस में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। सूत्रों के अनुसार हंगामे की शुरुआत विश्वविद्यालय के कर्मचारी रामेश्वर रघुवंशी और फार्मेसी विभाग के शिक्षक अमन […]

You May Like
-
1 year ago
कार शो रूम का कार्यालय और वर्कशॉप सील
-
1 year ago
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा
-
2 months ago
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात शव
