छतरपुर में गणतंत्र दिवस की फाइनल परेड रिहर्सल: कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

छतरपुर। जिले में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार 24 जनवरी 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड में फाइनल परेड रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस लाइन परिसर स्थित परेड ग्राउंड पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फाइनल रिहर्सल की शुरुआत राष्ट्रीय सलामी के साथ हुई। इसके पश्चात कलेक्टर और एसपी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के बाद अलग-अलग प्लाटून का निरीक्षण किया गया, साथ ही हर्ष फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल पुलिस बैंड प्लाटून का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी धुन पर परेड मार्च संपन्न हुई।

इसके बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्र, संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई। इन प्रस्तुतियों ने रिहर्सल को और भी आकर्षक बना दिया।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने परेड कमांडर, समस्त प्लाटून कमांडरों और उपस्थित बल को साफ-सुथरी गणवेश, अनुशासित मार्च, कमांड और हर्ष फायरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर और एसपी ने पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Next Post

केदारपुर की बेशकीमती सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण हटवाए

Sat Jan 24 , 2026
ग्वालियर। प्रशासन ने सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की विशेष मुहिम जारी रखते हुए केदारपुर स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाए। इस जमीन की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए बताई गई है। इस मौके पर प्रशासन एवं पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like

मनोरंजन