मुंबई,30 मई (वार्ता) भोजपुरी अभिनेत्री इशिका टोरिया जादूगरी अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’ रिलीज होगया है। इस गाने को प्रतिभा राज ने गाया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से दर्शकों के लिए बेहतरीन और उच्च स्तरीय संगीत लाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ‘दिलवा देबे के पड़ी’ एक ऐसा ही लोकगीत है जो हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को पसंद आएगा। प्रतिभा राज की गायकी और इशिका टोरिया की अदाकारी का तालमेल इस गाने की यूएसपी है।’ वहीं इशिका टोरिया ने कहा कि ‘मैं इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। ये एक बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरा पारिवारिक लोकगीत है। इसमें मेरा लुक और डांस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रतिभा राज की आवाज ने इस गाने में जान फूंक दी है। रत्नाकर कुमार सर के कंपनी में काम करने का अनुभव कमाल का है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।’

